रिकॉर्ड मेकर नीतीश : नीतीश कुमार ने 10 वीं बार CM बनकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम
नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। उन्हें यह सम्मान लगातार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए मिला है। वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स लंदन ने आधिकारिक पत्र भेजकर नीतीश कुमार को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि 1947 से 2025 तक के इतिहास में पहली बार किसी व्यक्ति ने दस बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर यह असाधारण रिकॉर्ड बनाया है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि यह उपलब्धि नीतीश कुमार के लंबे राजनीतिक अनुभव, उनके लगातार बने नेतृत्व और बिहार की जनता के भरोसे का प्रतीक है। इसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक अनोखी उपलब्धि बताया गया है।

admin 









