नोएडा में सनसनी : 27.5 लाख में बिका "UP16FH 0001 नंबर!" VIP बोली ने तोड़े सभी रिकॉर्ड
नई दिल्ली। नोएडा में रजिस्ट्रेशन सीरीज़ UP16FH के तहत आए VIP नंबर UP16FH 0001 को ऑनलाइन नीलामी में ₹27.50 लाख में बेचा गया है। यह बोली अब तक किसी नंबर-प्लेट के लिए मिली सबसे ऊँची बोली है।
इस नंबर को खरीदने वाली कंपनी Aviorion Pvt Ltd है, जिसने नीलामी में सबसे ऊँची बोली लगाकर यह नंबर हासिल किया। नीलामी के तहत शुरुआत में ₹33,333 जमा करके बोली प्रक्रिया में भाग लिया गया था।
RTO अधिकारियों के अनुसार ‘0001’ नंबर हमेशा से एक प्रतीक-चिन्ह रहा है इसे वाहन मालिकों में प्रतिष्ठा और सामाजिक पहचान के लिए खास माना जाता है। इसीलिए इस बार बोली इतनी उँची गई।
यह पूरी नीलामी ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से हुई, जिससे यह साबित होता है कि VIP नंबर पाने की होड़ में लोग लाखों रुपये भी खर्च करने से नहीं चूक रहे।

admin 









