विधायक निधि से स्वीकृत 33.63 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन
मोवा के कांपा बस्ती स्थित सतनाम भवन परिसर में नाली, सामुदायिक भवन सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की रखी गई आधारशिला
रायपुर। रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-48 के अंतर्गत मोवा मंडल के नगर निगम रायपुर जोन क्रमांक-9 स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड क्रमांक-11 में कांपा बस्ती स्थित सतनाम भवन परिसर में विधायक निधि से स्वीकृत 33 लाख 63 हजार रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
इन विकास कार्यों में नाली निर्माण, सामुदायिक भवन, बाउंड्रीवाल, पेच रिपेयर एवं बजरी समतलीकरण के कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के पूरा होने से वार्ड में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री ओमेश जिभेकर, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, पूर्व मंडल प्रभारी कमलेश शर्मा, मंडल प्रभारी आनंद गायधाने, मंडल अध्यक्ष मनीष नागोड़े, उपाध्यक्ष अशोक बिष्ठ, आरिफ सिद्धिकी, एमआईसी सदस्य एवं पार्षद खेम कुमार सेन, जोन अध्यक्ष गोपेश साहू, पार्षद मोहन कुमार साहू, देवदत्त द्विवेदी, प्रभा मनोज विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री उमाशंकर साहू, श्रद्धा शुक्ला, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रमिला साहू, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, महामंत्री सूरज साहू, लोमेश साहू, माया वर्मा, प्रमिला साहू, शुभ्रा नामदेव, संगीता गुप्ता, शशि कौशिक, दीपिका वर्मा, मंजू साहू, अंजू साहू तथा जोन आयुक्त हितेंद्र यादव सहित मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाज के प्रमुखजन, जोन के कर्मचारी एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
आयोजकों ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को गति देना और आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
admin
















