दुर्ग-भिलाई-रायपुर में हेरोइन की अवैध बिक्री करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 4.22 लाख रुपये का सामान जब्त

दुर्ग-भिलाई-रायपुर में हेरोइन की अवैध बिक्री करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 4.22 लाख रुपये का सामान जब्त
भिलाईनगर/रायपुर: दुर्ग, भिलाई और रायपुर क्षेत्र में घूम-घूमकर मादक पदार्थ चिट्टा/हेरोइन की अवैध बिक्री करने के मामले में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने सप्लायर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इमली तालाब कोहका क्षेत्र में घेराबंदी कर पचपेड़ी नाका, रायपुर निवासी 27 वर्षीय मृत्युंजय दुबे को पकड़ा और तलाशी में उसके पास से 3.58 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने कृष्णा नगर, सुपेला निवासी 23 वर्षीय विकास पाल से मादक पदार्थ खरीदकर रायपुर क्षेत्र में बेचने की बात स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस ने स्टील सिटी कॉलोनी में दबिश देकर विकास पाल को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.72 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से कुल 10.30 ग्राम चिट्टा/हेरोइन, 2 मोबाइल फोन, 2 दोपहिया वाहन और बिक्री की नकदी सहित कुल 4,22,200 रुपये की संपत्ति जब्त कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।