कौशल्या साय अब वाय प्लस सुरक्षा घेरे में, केदार, लखमा, दीपक बैज समेत कई की सुरक्षा जेड प्लस से घटकर जेड

कौशल्या साय अब वाय प्लस सुरक्षा घेरे में, केदार, लखमा, दीपक बैज समेत कई की सुरक्षा जेड प्लस से घटकर जेड

रायपुर (चैनल इंडिया)। गृह विभाग के अंतर्गत आने वाली प्रोटेक्शन रिव्यू कमेटी ने हाल ही में नेताओं, मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को मिलने वाली सुरक्षा की गहन समीक्षा की है। इस उच्चस्तरीय समीक्षा के बाद सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए सौ से अधिक नेताओं और अधिकारियों की सुरक्षा या तो पूरी तरह समाप्त कर दी है या फिर उसमें भारी कटौती कर दी है। नई व्यवस्था के तहत मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय अब वाय प्लस श्रेणी की सुरक्षा के घेरे में रहेंगी। 

प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा समीक्षा के इस दायरे में सत्ता और विपक्ष दोनों पक्षों के कई बड़े नाम शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में बस्तर के जंगलों से नक्सलवाद के लगभग खात्मे के बाद राज्य सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बेहद कड़ा और बड़ा फैसला लिया है। गृह विभाग के अंतर्गत आने वाली प्रोटेक्शन रिव्यू कमेटी ने हाल ही में नेताओं, मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को मिलने वाली सुरक्षा की गहन समीक्षा की है। 

 इस उच्चस्तरीय समीक्षा के बाद सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए सौ से अधिक नेताओं और अधिकारियों की सुरक्षा या तो पूरी तरह समाप्त कर दी है या फिर उसमें भारी कटौती कर दी है। बदले हुए हालात और शांति बहाली को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा समीक्षा के इस दायरे में सत्ता और विपक्ष दोनों पक्षों के कई बड़े नाम शामिल हैं। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा का यह निर्णय पूरी तरह से खतरे के आकलन और मौजूदा जमीनी हालात पर आधारित है, ताकि अनावश्यक रूप से पुलिस बल को वीवीआईपी सुरक्षा में न लगाकर अन्य प्रशासनिक कार्यों में उपयोग किया जा सके।
जेड प्लस से जेड: मंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व विधायक कवासी लखमा, पूर्व विधायक देवती कर्मा। 
जेड से वाय: विधायक आशाराम नेताम, विधायक नीलकंठ टेकाम, विधायक और पूर्व मंत्री उमेश पटेल, विधायक विक्रम उसेंडी, विधायक लता उसेंडी, विधायक सावित्री मंडावी, विधायक लखेश्वर बघेल, पूर्व विधायक मोहन मरकाम, संतराम नेताम, संतोष बाफना
वाय प्लस से वाय: राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम, चेयरमैन वन विकास निगम श्रीनिवास मद्दी, विधायक इंद्रशाह मंडावी। 
वाय से एक्स: राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा, आईपीएस प्रभात कुमार, मंतूराम पवार, संजय सोढ़ी, बृहस्पति सिंह।