48 घंटे से मूसलाधार बारिश से कांकेर जिला तरबतर,दूध नदी का बढ़ा जलस्तर
कांकेर। जिले के विकासखंडों अंतागढ़ कोयलीबेड़ा दुर्गूकोंदल भानुप्रतापपुर चारामा नरहरपुर सरोना दुधावा आमाबेड़ा सहित आसपास के क्षेत्र का संपर्क टूटने की जानकारी मिली है।
हालांकि ज़िला प्रशासन बाढ़ राहत टीम सक्रिय रूप से जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है।
कांकेर मुख्यालय के बीच से बहने वाली दूध नदी मूसलाधार बारिश के बाद नदी नाले उफान पर है। दूध नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। दूध नदी के बढ़ते जलस्तर के चलते सरंगपाल महानदी का जलस्तर बढ़ रहा है ।
कांकेर मुख्यालय में अनवरत बारिश के बाद शहर के भंडारीपारा महादेव वार्ड मनकेश्री आमापारा शीतलापारा के घरों दुकानों में पानी भर गया है।
लगातार बारिश के चलते घरों दुकानों में रेस्क्यू करने में बड़ी दिक्कत हो रही है।इसी तरह दूध नदी पूल के निकट बसे एमजी वार्ड के घरों में भी पानी भराव हो चुका है।
जलभराव वाले इलाके में ज़िला प्रशासन बाढ़ राहत टीम पुराना कम्युनिटी हॉल न्यू कम्युनिटी हॉल को सुरक्षित रख बाढ़ पीड़ितों को रखने की तैयारी किया गया है। मूसलाधार बारिश और बाढ़ के हालात का जायजा लेने कांकेर भाजपा के ज़िला उपाध्यक्ष अशोक वालेचा मंडल अध्यक्ष दिनेश रजक मंडल उपाध्यक्ष अनूप शर्मा तरुण ठाकुर पार्षद विकास अम्भोरे मौजद थे
मूसलाधार बारिश के बीच कांकेर विद्यायक सुबह 4 बजे से निरीक्षण में निकले
दो दिनों से अनवरत बारिश और जिले के नदी नाले उफान की ख़बर की जानकारी मिलते ही कांकेर विधानसभा के विधायक आशाराम नेताम सुबह 4 बजे से ग्रामीण क्षेत्रों का सघन निरीक्षण कर स्थिति पर नजर बनाए रहे। मीडिया से बातचीत करते बताया कि भारी बारिश की सूचना मिलते ही सुबह 4 बजे से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहा हूं। निचली बस्तियों में जहां पानी भरा हुआ है उनके व्यस्थापन के लिए दोनों कम्युनिटी हॉल में भेजने कहा गया है। हर स्थिति से निपटने जिला प्रशासन नगर पालिका को निर्देशित किया गया है।
admin



