सत्ता हासिल करना ही हमारा लक्ष्य नहीं,हम गांधीवादी हैं : सुखदेव भगत
चुनाव आयोग से प्रश्न राहुल गांधी करते हैं, और जवाब भारतीय जनता पार्टी से आता है
रायपुर। नियुक्ति के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। ‘जय जोहार छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ के नारे के साथ पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा उन्होंने कहा कि सत्ता हासिल करना हमारा लक्ष्य नहीं,हम गांधीवादी हैं। 2028 में कांग्रेस का सत्ता हासिल करना ही लक्ष्य नहीं है, हम गांधीवादी विचारधारा के साथ शासन में आना चाहते हैं। इसलिए हमने कहा कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया।
नवनियुक्त कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि न जाने कितनी,तरह-तरह की बातें होती है। कुछ खबरें भी बन जाती है, कांग्रेस में बिखराव नहीं है,कांग्रेस एक परिवार है। परिवार में भी कुछ बातें होती हैं लेकिन हम आपस में विचार करते हैं। हम एक दूसरे से अपनी बातें करते हैं। हमारे मध्य एकता है। मैं एक बेहतर संवाहक बनूंगा और छत्तीसगढ़ की जनता के लिए हम खड़े होंगे। छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ वासियों के हक के लिए लड़ेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं एक पेड़ मां के नाम, बाकी जंगल अदाणी के नाम। खनिज के लिए छत्तीसगढ़ जाना जाता है, तो क्या उसका विस्थापन कर देंगे। क्या स्थानीय लोगों के विकास के नाम पर विनाश करना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी विकास विरोधी नहीं है।
भगत ने कहा कि प्रदेश में लॉ पूरी तरह से डिसऑर्डर में है। रेत खनन में कमीशनखोरी चल रही है। जंगल, जमीन हमारी है तो छत्तीसगढ़ के लोगों विस्थापन क्यों मिल रहा है। जंगल के साथ लोगों का सिंबोलिक रिलेशन है। राज्य सरकार लोगों की जड़ों को काट कर रही है। कांग्रेस पार्टी विकास के खिलाफ नहीं है।
एसआईआर और चुनाव आयुक्तों में मतभेद को लेकर भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सुखदेव भगत ने कहा कि चोर-चोर मौसेरे भाई वाली बात हो रही है। चुनाव आयोग से प्रश्न राहुल गांधी करते हैं, और जवाब भारतीय जनता पार्टी से आता है। राहुल गांधी देश के लिए उम्मीद का केंद्र बने हुए हैं। लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है। राहुल गांधी तो देश के लिए उम्मीद का केंद्र है और केंद्र सरकार में बैठे लोगों से प्रश्न पूछना देशद्रोह कैसे है ?
नवनियुक्त छग कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयोग को सरकारी विभाग बना दिया है
केंद्र सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।
सवाल के जवाब में सुखदेव भगत ने कहा कि देश संविधान से चलेगा जो पावर चुनाव आयोग को दिया गया है, उसका वो सदुपयोग करे। वोट की चोरी नहीं चलेगी।
admin



