बिलासपुर के कोटा क्षेत्र में बाइक पर जीआई तार और रस्सी से बंधी मिली युवक की जली हुई लाश, शिनाख्त और जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर के कोटा क्षेत्र में बाइक पर जीआई तार और रस्सी से बंधी मिली युवक की जली हुई लाश, शिनाख्त और जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुर/रायपुर: जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिव तराई (तरैया) इलाके में एक बाइक पर युवक का जला हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक का शव जीआई तार और रस्सी से बंधा हुआ था, जिससे मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही कोटा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाते हुए सभी संभावित पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव को बांधकर किसने जलाया, वहीं पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतक की पहचान करना है, जिसके लिए आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।