बीजापुर में आरक्षक ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, पारिवारिक तनाव की आशंका
बीजापुर। बीजापुर में पदस्थ आरक्षक दिलीप तेलम ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया, वहीं परिजनों और साथियों में शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार दिलीप तेलम मध्य रक्षित केंद्र में तैनात था। ड्यूटी के दौरान उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वजह पारिवारिक तनाव बताई जा रही है। हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। आरक्षक के परिजनों और सहकर्मियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

admin 





