जितेंद्र बघेल-हरनाम सिंह प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी सचिव, कोको पाढ़ी ओडिशा और नरेश ठाकुर गुजरात के बने सचिव

जितेंद्र बघेल-हरनाम सिंह प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी सचिव, कोको पाढ़ी ओडिशा और नरेश ठाकुर गुजरात के बने सचिव
रायपुर (चैनल इंडिया)। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में एक बार फिर बड़ा बदलाव हुआ है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी  ने प्रदेश के प्रभारी सचिवों की जिम्मेदारियों में फेरबदल करते हुए नए चेहरों को जगह दी है। इस बदलाव के तहत विजय जांगिड और संपत कुमार को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी से हटा दिया गया है, जबकि जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को प्रदेश का नया प्रभारी सचिव बनाया गया है। वहीं जरिता लैतफलांग को भी छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी से हटाकर नॉर्थ ईस्ट राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब प्रदेश कांग्रेस संगठन में नए प्रभारी सचिवों की टीम काम करेगी।
अखिल भारतीय कांग्रेस की ओर से जारी सूची के अनुसार, छत्तीसगढ़ के लिए जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले प्रदेश की जिम्मेदारी विजय जांगिड और संपत कुमार के पास थी। वहीं जरिता लैतफपांग को छत्तीसगढ़ से हटाकर नॉर्थ ईस्ट के राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है। इस संगठनात्मक फेरबदल में छत्तीसगढ़ के कुछ नेताओं को दूसरे राज्यों में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। युवा नेता कोको पाढ़ी को ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रभारी सचिव बनाया गया है। वहीं नरेश ठाकुर को गुजरात की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
देवेंद्र यादव और राजेश तिवारी हटाए गए
इसके साथ ही भिलाई नगर से विधायक देवेंद्र यादव को गुजरात के प्रभारी सचिव पद से हटा दिया गया है। यानी पार्टी ने प्रदेश के भीतर ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों को लेकर भी बदलाव किया है। वहीं उत्तरप्रदेश के प्रभारी सचिव राजेश तिवारी को भी पद से भी हटा दिया गया है।