Breaking : सूरजपुर के रामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,फिर दिखी सीएम की सादगी
रायपुर। सुशासन तिहार में फिर सीएम साय की सादगी दिखाई दी। जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सूरजपुर के रामपुर पहुंचे। सीएम साय ने पेड़ के नीचे चौपाल लगाई। गांव वालों ने तेंदूपत्ता की बनी माला पहनाकर सीएम का स्वागत किया। वहीं सीएम साय ने बच्चे को माला पहनाकर दुलारा। अधिकारियों की मौज़ूदगी में सीएम साय ने गांव वालों से फीडबैक लिया। सीएम साय ने योजनाओं का हाल जाना।
सीएम साय ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका पहनाई। तेंदूपत्ता संग्राहकों से सीएम साय ने फीडबैक लिया।
सीएम साय ने तेंदूपत्ता संग्राहकों से काफी देर तक बातचीत की।
हर योजना का गांव वालों से सीएम साय ने फीडबैक लिया।

admin 





