बालोद में हाईवोल्टेज ड्रामा: नेता ने पत्नी को रिसॉर्ट में दूसरे नेता के साथ पकड़ा, वीडियो वायरल

बालोद में हाईवोल्टेज ड्रामा: नेता ने पत्नी को रिसॉर्ट में दूसरे नेता के साथ पकड़ा, वीडियो वायरल

बालोद। जिले में एक हाईवोल्टेज मामला सामने आया है, जहां एक नेता ने पुलिस के साथ रिसॉर्ट पहुंचकर अपनी शिक्षिका पत्नी को दूसरे नेता के साथ पकड़ा। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल है।

पति ने लगाए गंभीर आरोप 
पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के कई पुरुषों से अवैध संबंध हैं। विरोध करने पर वह बच्चों और उसके साथ मारपीट करती है। उसने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी उसे घर से निकालने और खाने में जहर देकर जान से मारने की धमकी देती है।

एसपी से शिकायत, कार्रवाई की मांग 
घटना के बाद पति ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच की बात कह रही है।

पत्नी ने आरोपों को बताया झूठा 
वहीं पत्नी ने पति के सभी आरोपों को निराधार बताया है। उसका कहना है कि पति उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहा है और लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई 
फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।