Breaking : सड़क हादसे में घायल छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, रायपुर एम्स में उपचार जारी

Breaking : सड़क हादसे में घायल छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, रायपुर एम्स में उपचार जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा शुक्रवार रात सड़क हादसे में घायल हो गई थीं। बलौदाबाजार से लौटते समय रायपुर खरोरा मार्ग पर उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में उनके दाहिने हाथ में चोट आई है। फिलहाल रायपुर एम्स में उनका उपचार जारी है। सांसद लक्ष्मी वर्मा ने अपने शुभचिंतकों के लिए संदेश जारी कर स्वास्थ्य की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से एक बड़ा हादसा टल गया। वाहन में सवार चार लोगों में चालक, निज सहायक और निज सुरक्षा कर्मी पूरी तरह सुरक्षित हैं। उनके दाहिने हाथ में मामूली चोट आई है। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और मीडिया के साथियों का आभार जताते हुए कहा कि सभी की शुभकामनाओं के चलते वे आज सकुशल हैं।