4 दिसंबर को संभाग स्तरीय रोजगार मेला, 19 कंपनियां देंगी 1355 पदों पर नौकरी; 8वीं पास से पोस्ट ग्रेजुएट तक कर सकेंगे आवेदन
कोरबा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए कोरबा में सुनहरा मौका है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोरबा की ओर से 4 दिसंबर 2026 को संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला लाइवलीहुड कॉलेज, कोरबा में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। मेले में 19 कंपनियां कुल 1355 पदों पर भर्ती करेंगी।
इन पदों पर होगी भर्ती
रोजगार मेले में सेफ्टी ऑफिसर, सुपरवाइज़र, हेल्पर, ड्राइवर, सर्विस इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल), सेल्स एग्ज़ीक्यूटिव, सिलाई मशीन ऑपरेटर, कस्टमर सर्विस रिप्रेज़ेंटेटिव, वेल्डर, सीएनसी टर्निंग मशीन ऑपरेटर, कटर मशीन ऑपरेटर, फिटर, काउंसलर, टेलीकॉलर, एचआर प्लेसमेंट मैनेजर, एक्सपेंशन मैनेजर, ऑफिस अटेंडेंट (महिला), फर्स्ट एड ट्रेनर, सिक्योरिटी गार्ड, एचआर एग्ज़ीक्यूटिव, केयरटेकर/असिस्टेंट नर्स, बेबी सिटर, मार्केटिंग एग्ज़ीक्यूटिव, इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन, एग्रीकल्चर ऑफिसर (एरिया सेल्स ऑफिसर), सेल्स ऑफिसर, डीवाटरिंग ऑपरेटर, रिसेप्शनिस्ट, स्टोर मैनेजर (स्टोर इंचार्ज), अकाउंटेंट, वीडियो एडिटर, सर्विस सुपरवाइज़र, सेल्स रिप्रेज़ेंटेटिव, ट्रेनी (डेल्फी टीवीएस), एसोसिएट (स्टेलेंटिस), फील्ड ऑफिसर, होटल मैनेजर, सोलर पीवी इंस्टॉलर, बीमा सखी, ग्रामीण करियर एजेंट, शहरी करियर एजेंट और रिलेशनशिप मैनेजर जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी।
योग्यता, उम्र और वेतन
- शैक्षणिक योग्यता: पद के अनुसार 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, इंजीनियरिंग डिप्लोमा, बीएससी एग्रीकल्चर, बीएससी नर्सिंग, एमबीए, एएनएम और जीएनएम।
- उम्र सीमा: 18 से 45 वर्ष।
- वेतन: पद और योग्यता के अनुसार ₹8,000 से ₹40,000 प्रति माह।
- महिला अभ्यर्थी भी मेले में शामिल हो सकती हैं।
रोजगार पंजीयन ज़रूरी
मेले में शामिल होने के लिए रोजगार पंजीयन अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को संबंधित पदों के लिए ई-रोजगार पोर्टल www.erojgar.cg.gov.in या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप पर ऑनलाइन आवेदन भी करना होगा। जिन युवाओं का अब तक पंजीयन नहीं हुआ है, वे वेबसाइट पर जाकर पंजीयन करा सकते हैं।
साथ लाएं ये दस्तावेज़
- सभी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो)
- अन्य ज़रूरी दस्तावेज़
अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोरबा के फोन नंबर 07759-222069 पर संपर्क किया जा सकता है।
admin




























