बेसहारा को मिला ट्रायसिकल का सहारा
नगरी से राजू पटेल की रिपोर्ट
नगरी। बैसाखी के सहारे अपनी जिंदगी काट रहे नगरी निवासी हेमंत निर्मलकर को जनपद पंचायत नगरी द्वारा ट्रायसिकल प्रदान की गई। इस दौरान हितग्राही हेमंत निर्मलकर से ट्रायसिकल पाकर खुशी से गदगद हुआ। इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेन्द्र शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि भरत निर्मलकर, ह्रदय साहू सहित जनपद पंचायत नगरी के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

admin 




