प्रेमी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, नर्सिंग छात्रा प्रेमिका गिरफ्तार

प्रेमी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, नर्सिंग छात्रा प्रेमिका गिरफ्तार

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के एक होटल में युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच के बाद उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। युवती पर युवक को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।

कोनी थाना प्रभारी जितेन्द्र गुप्ता ने बताया कि सूरजपुर जिले के भटगांव जरही निवासी विकास गुप्ता का गांव की ही आकांक्षा सिदार (21 वर्ष), पिता गजाधर सिदार के साथ प्रेम संबंध था। आकांक्षा बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में रहकर अपोलो हॉस्पिटल में नर्सिंग का कोर्स कर रही है।

21 जनवरी 2026 को विकास गुप्ता बिलासपुर आया और कोनी क्षेत्र स्थित वीएनबी होटल में रूम लेकर आकांक्षा को मिलने बुलाया। पुलिस के अनुसार, आकांक्षा शादी को लेकर विकास पर लगातार दबाव बना रही थी और इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ। इससे आहत होकर विकास ने होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली थी।

मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी आकांक्षा सिदार के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।