Big News : राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल,रायपुर-खरोरा मार्ग पर हुआ हादसा

Big News :  राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल,रायपुर-खरोरा मार्ग पर हुआ हादसा

चालक को भी आई चोटें, एम्स में चल रहा इलाज

रायपुर। भाजपा की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा शुक्रवार को सड़क हादसे में घायल हो गईं। उनके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। दुर्घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है। हादसे में उनके वाहन चालक को भी सीने और हाथ में चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस मौके से जुड़े तथ्यों की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मी वर्मा बलौदाबाजार में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर लौट रही थीं। इसी दौरान रायपुर-खरोरा मार्ग पर उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

पुलिस जांच में जुटी, हादसे के कारणों का पता लगा रही

घटना के बाद खरोरा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों दुर्घटनाओं की परिस्थितियों और सांसद के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का पता लगा रही है। फिलहाल लक्ष्मी वर्मा का रायपुर एम्स में उपचार जारी है। उनके स्वास्थ्य को लेकर विस्तृत चिकित्सकीय जानकारी का इंतजार है।