Raipur Breaking : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन रायपुर निवास में शुरू
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम उनके सिविल लाइन स्थित निवास में शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री दिव्यांगजनों से प्राथमिकता के आधार पर मुलाकात कर रहे हैं।सीएम साय दिव्यांगजनों की समस्याएं संवेदनशीलता के साथ सुन रहे हैं और त्वरित निराकरण के दे रहे हैं।
स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं एवं चिकित्सा सहायता के लिए आवेदन लेकर पहुंचे जरूरतमंदों से मुख्यमंत्री मिल भी रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल बांटे। जनदर्शन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों से सीधे संवाद मुख्यमंत्री कर रहे हैं। जनदर्शन में मुख्यमंत्री के साथ वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद हैं।
admin




























