फिर मुश्किल में फंसे सोनिया और राहुल गांधी,ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (ईओडब्ल्यू) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी सहित कई लोगों पर आपराधिक साजिश के आरोप में ये एफआईआर दर्ज की है। ईडी मुख्यालय द्वारा एक शिकायत दर्ज कराने के बाद ये एफआईआर रजिस्टर की गई। एफआईआर में राहुल और सोनिया गांधी के अलावा छह अन्य और तीन कंपनियों का नाम शामिल है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक राउज एवेन्यू कोर्ट ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेने का फैसला फिलहाल टाल दिया है। अब विशेष न्यायाधीश 16 दिसंबर को आदेश सुनाएंगे। ईडी की चार्जशीट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा, सुमन दुबे सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को आरोपी बनाया गया है।
आरोप है कि यंग इंडियन नाम की कंपनी का इस्तेमाल एजेएल की करीब 2000 करोड़ रुपए की संपत्ति हासिल करने के लिए किया गया। एफआईआर में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस प्रमुख सैम पित्रोदा और अन्य लोगों के नाम दर्ज हैं। डॉटेक्स कोलकाता की एक कथित शेल कंपनी बताई जाती है, जिसने यंग इंडियन को 1 करोड़ दिए थे। इसी लेन-देन की मदद से यंग इंडियन ने कांग्रेस को 50 लाख देकर एजेएल पर नियंत्रण पा लिया। इस मामले में न्यायिक प्रक्रिया भी जारी है।

admin 









