रिश्ते हुए शर्मसार : सौतेले भाई ने किया दुष्कर्म, बच्चे के जन्म के बाद खुला राज

रिश्ते हुए शर्मसार : सौतेले भाई ने किया दुष्कर्म, बच्चे के जन्म के बाद खुला राज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में नौ महीने पुराने दुष्कर्म मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस युवती के साथ दुष्कर्म का मामला अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज किया गया था, उसकी जांच में सामने आया कि अपराध किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि पीड़िता के सौतेले भाई ने ही किया था।

मामला माकड़ी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, करीब 8–9 महीने पहले युवती गर्भवती हुई थी और 6 नवंबर को उसने एक नवजात शिशु को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद पुलिस ने मामले की पुन: जांच शुरू की।

पूछताछ के दौरान महिला पुलिस अधिकारी ने जब पीड़िता से विस्तार से बात की, तो उसने बताया कि दुष्कर्म उसके सौतेले भाई सगउराम सोरी ने किया था। बयान के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।