रेल यात्रियों को झटका: रायपुर मंडल में 22 और 23 जुलाई को कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, देखें पूरी सूची
रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में अधोसंरचना विकास कार्य के तहत भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जाएगा। इस कारण 22 और 23 जुलाई को कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
22 जुलाई को रद्द रहेंगी ये ट्रेनें
-
68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
-
68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
-
68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
-
68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू पैसेंजर
-
58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
-
58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर
-
68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
23 जुलाई को रद्द रहेगी यह ट्रेन
-
68745 कोरबा–रायपुर मेमू पैसेंजर
इन ट्रेनों का परिचालन रहेगा आंशिक रूप से प्रभावित
-
68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर (22 जुलाई) गोंदिया से नहीं चलेगी। यह ट्रेन बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी, जबकि गोंदिया से बिलासपुर के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।
-
68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर (22 जुलाई) बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त होगी। बिलासपुर से गोंदिया के बीच ट्रेन का संचालन नहीं होगा।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

admin 




