Breaking : नितिन नबीन बांकीपुर विधानसभा 51936 मतों से जीते,सीएम साय ने दी बधाई
रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी नितिन नबीन बांकीपुर विधानसभा 51936 मतों से जीत गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जीत की बधाई दी।
उन्होंने कहा बिहार के विकास में एनडीए की भूमिका सदैव अहम है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने जीत की बधाई दी।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष देव ने कहा बिहार में एनडीए की जीत राष्ट्र के समग्र विकास को समर्पित।
भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने माना आभार
भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन की बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में 51936 मतों से ऐतिहासिक जीत हुई है। उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग व आशीर्वाद से एनडीए की ऐतिहासिक जीत हुई है। एनडीए की जीत में छत्तीसगढ़ के कर्मयोगी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भी बिहार चुनाव के दौरान कठोर परिश्रम किया जिसका हमें सकारात्मक परिणाम मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बिहार के विकास के लिए हम सब एक बार फिर से जुटेंगे। प्रदेश प्रभारी नबीन ने सभी के प्रति आभार माना है।

admin 









