65 साल की बुजुर्ग से दुष्कर्म, खेत में अकेली थी महिला
कोरबा। एक दरिंदे ने बुजुर्ग महिला तक को नहीं छोड़ा। उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। एक युवक ने बुजर्ग महिला से पहले मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया। पूरा मामला जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली का है। आरोपी की पहचान बरपाली गांव के रहने वाले यशवंत मिरी के रूप में हुई है। 65 साल की पीड़ित बुजुर्ग महिला भी उसी गांव की रहने वाली है। आरोपी यशवंत मिरी ने महिला को सुनसान जगह का फायदा उठाकर वहां उसके साथ मारपीट की फिर उसके साथ दरिंदगी की। जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग महिला सुबह अपने खेत गयी हुई थी। खेत में उस वक्त कोई नहीं था। वह पूरी तरह सुनसान था। इसी बीच आरोपी यशवंत मिरी उसके पास आया और सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए उसके साथ मारपीट की।
मारपीट करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला चीखने चिल्लाने लगी। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गया. इस घटना के बाद हडक़ंप मच गया। महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। वहीँ, ग्रामीणों ने बरपाली बस स्टैंड से आरोपी को पकडक़र उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

admin 









