ABC के पुस्कर वर्मा का राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में चयन
रायपुर। ABC पब्लिक स्कूल सारागाँव के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि विद्यालय के कक्षा 8वीं के छात्र पुस्कर वर्मा ने अंडर-14 वर्ग की राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता। अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा और कठिन परिश्रम के बल पर छात्र ने यह उपलब्धि हासिल की तथा उसका चयन राष्ट्रीय स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में उसका चयन हों गया है।
इस गौरव पूर्ण उपलब्धि से विद्यालय में खुशी और उत्साह का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, अभिभावकों एवं सहपाठी विद्यार्थियों ने छात्र को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय परिवार ने छात्र की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। प्रबंधन ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं राज्य का नाम रोशन करेगा।
ABC पब्लिक स्कूल के विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ की ओर से छात्र को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित किये।
admin





