दंतेवाड़ा में 300 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन, BJYM प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा बोले— युवा ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत
दंतेवाड़ा से राजू शर्मा की रिपोर्ट
दंतेवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा की मौजूदगी में गुरुवार को दंतेवाड़ा जिले के ग्राम पंचायत धुरली में आयोजित सदस्यता एवं युवा संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान करीब 300 युवाओं ने भाजपा का दामन थामते हुए पार्टी की सदस्यता ली।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुई। प्रदेश अध्यक्ष के मंच पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं और युवाओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद राहुल योगराज टिकरिहा ने नए सदस्यों को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में शामिल किया।
सभा को संबोधित करते हुए राहुल योगराज टिकरिहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा के युवा अब परिवर्तन के सहभागी बन रहे हैं और उनकी ऊर्जा से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने युवाओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने युवा संवाद के दौरान युवाओं से सीधे चर्चा कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं का परिवार है और प्रत्येक कार्यकर्ता इसकी सबसे बड़ी ताकत है।
कार्यक्रम में विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मूडामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम, नवीन विश्वकर्मा, अभिमन्यु सोनी, रामू नेताम, ओजस्वी मंडावी, सत्यजीत चौहान, कुणाल ठाकुर, पियूष सिंह, लोकेश साहू, अनु ठेठवार, कीर्ति पाढ़ी, विकास दुआ, वीरेश मिश्रा, भावना परघानिया, विनय राजू, कामों कुंजाम, निखिल नाग, राम प्रसाद मौर्य, सत्यम झा सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के जिला-मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों और जयघोष से पूरा परिसर गूंजता रहा।

admin 




