तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप,पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप,पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 35 वर्षीय परमानंद ध्रुव को गिरफ्तार किया है। परिजनों की शिकायत पर 9 अक्टूबर को मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा।

पुलिस के मुताबिक, शिकायत में आरोप लगाया गया कि बच्ची अपने परिचित पड़ोसी के घर खेलने गई थी। इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने आमानाका थाने में लिखित आवेदन दिया।

*शिकायत पर केस दर्ज, टीम बनाकर आरोपी को पकड़ा*

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। उनके मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।