Raipur Crime : शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला युवक गया जेल

Raipur Crime : शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला युवक गया जेल

रायपुर। शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोप में गुढ़ियारी पुलिस ने 24 वर्षीय डिगेश्वर महेश्वर उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 और 296 के तहत केस दर्ज किया गया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, युवती अपने पति से अलग होकर चार साल की बेटी के साथ मायके में रहती है। करीब दो साल पहले उसकी पहचान आरोपी से हुई थी। युवती का आरोप है कि 3 जुलाई 2024 को आरोपी ने उसे कोटा रोड स्थित मुक्तिधाम के सामने मैदान में बुलाकर शादी का भरोसा दिलाया। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

युवती के अनुसार, शादी की बात करने पर आरोपी ने इनकार कर दिया और गाली-गलौज की। उसने 8 अक्टूबर 2026 को गुढ़ियारी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद 9 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।