मुख्यमंत्री पहुंचे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी

मुख्यमंत्री पहुंचे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को गुजरात के केवडिय़ा स्थित एकता नगर में आयोजित भारत पर्व में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्टैच्यू ऑफ  यूनिटी की भव्यता की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रतिमा भारत की एकता की पहचान है। मुख्यमंत्री ने लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि भारत पर्व उनकी 150वीं जयंती वर्ष पर आयोजित हो रहा है, जिसका समापन धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर होगा। कार्यक्रम में दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।