Raipur Breaking : भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं सहसंयोजक ने किया पदभार ग्रहण
प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की उपस्थिति में किया पदभार ग्रहण
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश के संयोजक शिव चंद्राकर एवं सहसंयोजक मनीष पारख द्वारा प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन, प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, पूर्व प्रदेश संयोजक गोपाल टावरी, राजेश अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, बाबूलाल अग्रवाल, प्रितपाल बेलचंदन, अजय तिवारी, अनूप गटागट, मनोज अग्रवाल, संतोष रामानी, यश शर्मा, मिथिलेश सिंह उपस्थित थे।
प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने प्रकोष्ठ के संयोजक सहसंयोजक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी की मंशा के अनुरूप आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश में अपनी टीम को सक्रिय करें और केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाएं जो आर्थिक रूप से जनता को लाभ पहुंचाती है। उसके संबंध में आम आदमी के बीच जाकर उन्हें इसका लाभ दिलाने का काम करें।
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नंदन जैन ने विस्तार से आर्थिक प्रकोष्ठ के कार्यों का उल्लेख करते हुए आशा व्यक्त की पूर्व की भांति आर्थिक प्रकोष्ठ पूरी सक्रियता के साथ सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने अपनी टीम को सक्रिय करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश भर के पूर्व आर्थिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्य समिति सदस्य, संयोजक, सहसंयोजक, संजय सिंह, श्याम अग्रवाल, बलवंत सिंह ठाकुर, सुरेश सोनी, मुकेश अग्रवाल, शंकर विश्वास, विजय गोयल, बनवारी लाल अग्रवाल, कमलेश श्रीवास, परेश वैष्णव, सौरभ पाठक, श्वेता अग्रवाल, नवीन जैन, अशोक चंद्राकर, अजय चंद्राकर, रामकुमार ठाकुर, अनिल सिंह, विशाल मिश्रा, चैतन्य टावरी, किशोर बरडिया, मनीष पाठक, आनंद अग्रवाल, आशुतोष मिलिंद, लक्ष्मण राव, निशिकांत मिश्रा, संतोष जायसवाल, मुकेश बेलचंदन, आशीष खंडेलवाल, अमर भोई, नीतू श्रीवास्तव, श्वेता सिंह, रामकृष्ण खेड़िया, कमलेश शर्मा, मनोज सोनी, कमलेश सिंह, राजेश शुक्ला, विशेष रूप से उपस्थित रहे।

admin 









