सीएम विष्णुदेव साय ने भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर नितिन नबीन को दी बधाई

सीएम विष्णुदेव साय ने भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर नितिन नबीन को दी बधाई

रायपुर। सीएम विष्णु देव साय ने भारतीय जनता पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर छत्तीसगढ़ प्रभारी व बिहार के मंत्री नितिन नबीन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश प्रभारी के रूप में नितिन नबीन के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ में विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई।  संगठनात्मक क्षमता, सुदृढ़ रणनीति और आत्मीय जनसंपर्क ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जनमानस में गहरा विश्वास पैदा किया है जो नितीन नबीन के नेतृत्व की स्पष्ट पहचान है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नितिन नबीन के सशक्त नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी निरंतर जनविश्वास को सुदृढ़ करते हुए राष्ट्रव्यापी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करे, यही हमारी मंगलकामना है।

सीएम साय ने कहा कि मैं स्वयं तथा समस्त छत्तीसगढ़ की ओर से इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर आपको हृदय से बधाई देता हूं। पूर्ण विश्वास है कि आपके निरंतर मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगा और राज्य की उपलब्धियां राष्ट्रीय पटल पर और अधिक उज्ज्वल रूप से स्थापित होंगी।