CG Breaking : फोन से तय होता था सौदा,सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,तीन आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पुलिस ने देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है। आकाशवाणी चौक के पास स्थित एक मकान में अनैतिक देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यहां युवक-युवतियों से अवैध रूप से वेश्यावृत्ति कराई जा रही थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी फोन के माध्यम से ग्राहकों से सौदे तय करते थे और इसके बाद लड़कियों की सप्लाई की जाती थी। मामले में पहले ही एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका था। आगे की जांच में महिला के पति समेत अन्य सहयोगियों की संलिप्तता उजागर हुई।

सूचना के आधार पर महिला थाना अंबिकापुर में अपराध क्रमांक 17/2025 के तहत अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 व 7 में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान आकाशवाणी चौक के पास एक मकान से महिला आरोपी को गिरफ्तार कर 10 नवंबर को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

एक मकान में अनैतिक देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यहां युवक-युवतियों से अवैध रूप से वेश्यावृत्ति कराई जा रही थी।