Big Breaking : बिहार में एनडीए को अजेय बढ़त, साय कैबिनेट ने मनाया जीत का जश्न

Big Breaking : बिहार में एनडीए को अजेय बढ़त, साय कैबिनेट ने मनाया जीत का जश्न

रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन ( एनडीए) को रुझानों में अजेय बढ़त हासिल हुई है। लगातार सामने आए रुझानों के साथ छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल है। आज मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक के पूर्व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। कैबिनेट की बैठक शुरू होने पूर्व की तस्वीरें सामने आई है। मंत्रिमंडल के सदस्य भी सीएम साय को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दिए।