दुःख की घड़ी में मिरघानी परिवार के साथ खड़े हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा, स्वर्गीय खेमचंद मिरघानी को दी श्रद्धांजलि
रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरन्दर मिश्रा आज श्याम नगर स्थित झूलेलाल धाम में स्वर्गीय खेमचंद मिरघानी के पगड़ी रस्म कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत मिरघानी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

विधायक मिश्रा ने कहा कि अपनों को खोने का दुःख अत्यंत पीड़ादायक होता है। इस कठिन समय में वे शोकाकुल परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें और परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
admin



