बिलासपुर में 61 मामलों के जब्त मादक पदार्थ नष्ट, 302 किलो से अधिक जलाया गांजा
बिलासपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई के तहत बिलासपुर पुलिस ने 61 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों का नियमानुसार नष्टीकरण किया। इस दौरान 302 किलो 642 ग्राम गांजा समेत बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सिरप, इंजेक्शन, टैबलेट और अन्य मादक पदार्थ नष्ट किए गए।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी रजनेश सिंह की मौजूदगी में ड्रग डिस्पोजल समिति के सदस्यों और पंचों की उपस्थिति में की गई। जब्त पदार्थों के नष्टीकरण की प्रक्रिया सूधा बायो पावर प्राइवेट लिमिटेड की भट्ठी में पूरी की गई।
गांजा, सिरप और हजारों टैबलेट नष्ट
नष्टीकरण के दौरान जब्त सामग्री में शामिल थे:
• 302 किलो 642 ग्राम गांजा
• 1,989 नग सिरप
• 9,641 नग इंजेक्शन और एम्पुल
• 11,610 टैबलेट
• 248 कैप्सूल
• ब्राउन शुगर और चरस सहित अन्य मादक पदार्थ
पुलिस ने बताया कि सभी जब्त पदार्थों को नियमानुसार नष्ट किया गया। नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
admin



