जापान को पटखनी दे फाइनल में पहुंची भारत की छोरियां, अब चीन से होगा आखिरी मुकाबला

जापान को पटखनी दे फाइनल में पहुंची भारत की छोरियां, अब चीन से होगा आखिरी मुकाबला

नई दिल्ली। बिहार के राजगीर में खेली जा रही महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में अब 20 नवंबर को भारत और चीन महामुकाबला होने जा रहा है। सलीमा टेटे ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को पहले ही टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा दिया है। जी हां! दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी से कुछ सप्ताह पहले ही सलीमा टेटे को भारतीय महिला हॉकी टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया था। इस प्रदर्शन से उन्होंने अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया है। भारत ने सेमीफाइनल में जापान को 2-0 से हराकर खिताबी भिड़ंत में प्रवेश किया। अब कप्तान सलीमा टेटे ने बिहार में हुए ऐतिहासिक टूर्नामेंट और भारत के फाइनल में पहुंचने पर खुशी जताई और कहा कि टीम खिताब को जीतने की पूरी कोशिश करेगी।

साथ हे बहरतीय कप्तान ने बिहार सरकार द्वारा की गई व्यवस्था की भी तारीफ की और प्रदेश की लड़कियों को आगे बढ़ने का प्रोत्साहन दिया। कप्तान ने आगे कहा कि राजगीर में बने इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ने बिहार में खेल के नए युग की नींव रखी है। आपको बता दें कि यह स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स 770 करोड़ रुपये की लागत से बना है।

बुधवार को भारत और चीन के बीच फाइनल खेला जाना है। गजब की बात यह रही कि मैचों को देखने ग्रामीण आबादी पहुंच रही है। कप्तान सलीमा टेटे की बहन महिमा टेटे ने भी आश्चर्य से कहा- 'कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि बिहार में कभी इतना बड़ा आयोजन होगा।' आपको बताते चलें कि इसी साल ही बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने खेल दिवस के मौके पर इस स्पोर्ट्स कॉलम्प्लेक्स का उदघाटन किया था।