कोरबा में घर के अंदर मिला विशाल अजगर, वन विभाग को दी गई सूचना

कोरबा में घर के अंदर मिला विशाल अजगर, वन विभाग को दी गई सूचना

कोरबा। लेमरू वन क्षेत्र के देवपहरी गांव में रविवार को एक घर के अंदर विशाल अजगर मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। घर में सांप दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी।

यह इलाका वन क्षेत्र के करीब होने के कारण मानव और वन्यजीवों के बीच संपर्क की घटनाएं सामने आती रहती हैं। घटना ने एक बार फिर जंगल से लगे गांवों में वन्यजीवों से सुरक्षा का मुद्दा सामने ला दिया है।