हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव को भेजा अवमानना नोटिस
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपने पुराने आदेश का समयसीमा में पालन नहीं होने पर राज्य के स्वास्थ्य सचिव को अवमानना नोटिस जारी किया है। मामला एक कर्मचारी के तबादले से संबंधित बताया गया है।
अदालत ने पहले संबंधित कर्मचारी के अभ्यावेदन पर तय समय में निर्णय लेने का निर्देश दिया था। आदेश के अनुपालन में देरी को लेकर कर्मचारी की ओर से अवमानना याचिका दायर की गई, जिसके बाद कोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव से जवाब मांगा।
अदालत ने यह स्पष्ट करने को कहा है कि आदेश के पालन में देरी को लेकर उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई क्यों न की जाए।
admin




