रायपुर में महिला टी-20 का रोमांच : 250 रुपए में देख सकेंगे मैच,12 अक्टूबर शाम 4 बजे से मिलेंगे ऑनलाइन टिकट
भारत-जिम्बाब्वे के बीच 16, 18 और 20 अक्टूबर को होंगे मुकाबले
रायपुर। राजधानी में क्रिकेट प्रेमियों को अंतरराष्ट्रीय महिला टी-20 क्रिकेट का रोमांच देखने का मौका मिलेगा। नया रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 16, 18 और 20 अक्टूबर को भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे। इनके लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 12 अक्टूबर को शाम 4 बजे से शुरू होगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के निदेशक विजय शाह ने बताया कि मैच देखने के लिए दर्शकों को 250 रुपए से टिकट मिलेंगे। वहीं, तीनों मुकाबले देखने के लिए 499 रुपए का सीरीज टिकट भी उपलब्ध रहेगा। दो टिकटों का कॉम्बो 350 रुपए में मिलेगा। इसके अलावा सिल्वर, गोल्ड और प्लैटिनम श्रेणी के टिकटों के साथ कॉर्पोरेट टिकटों के विकल्प भी रखे गए हैं।

डिजिटल टिकट से मिलेगी स्टेडियम में एंट्री
दर्शकों को टिकट के लिए काउंटर पर जाकर फिजिकल टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी। टिकट डिजिटल होंगे। प्रवेश द्वार पर टिकट का क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद स्टेडियम में प्रवेश मिलेगा। एक आईडी से एक बार में अधिकतम छह टिकट बुक किए जा सकेंगे।
तीनों मुकाबलों के जरिए दर्शकों को भारतीय महिला क्रिकेट टीम को घरेलू मैदान पर खेलते देखने का अवसर मिलेगा।
टिकट की कीमतें
- लोअर स्टैंड 2,3,4,5,6,7,8,9 : 250 रुपए
- दो टिकटों का कॉम्बो : 350 रुपए
-
- तीनों मैचों का सीरीज टिकट : 499 रुपए
- सिल्वर : 2,000 रुपए
- गोल्ड : 2,500 रुपए
- प्लैटिनम : 3,500 रुपए
- सिंगल कॉर्पोरेट टिकट : 3,500 रुपए
admin



