रायपुर सेंट्रल जेल में बंद कांग्रेस नेता की मौत,मेकाहारा में किया गया था भर्ती

रायपुर सेंट्रल जेल में बंद कांग्रेस नेता की मौत,मेकाहारा में किया गया था भर्ती

रायपुर। सेंट्रल जेल रायपुर में बंद कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर की मौत हो गई। इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जीवन ठाकुर चारामा के पूर्व जनपद अध्यक्ष थे। वन अधिकार पट्टा घोटाले में सजा काट रहे थे। जेल प्रशासन के अनुसार उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जीवन ठाकुर अक्टूबर महीने से जेल में बंद थे। 2 दिसंबर को उन्हें रायपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया था। जीवन ठाकुर को 12 अक्टूबर को एक जमीन मामले में गिरफ्तार कर जिला जेल कांकेर में रखा गया था।  2 दिसंबर को उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के रायपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट कर किया गया था। 4 दिसंबर की सुबह 4:20 बजे जीवन ठाकुर को डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया था। यहां सुबह 7:45 बजे उनका निधन हो गया। परिवार को इस गंभीर घटना की जानकारी शाम लगभग 5 बजे दी गई।