आईटीआई दुर्ग में 18 अगस्त को लगेगा जिला स्तरीय रोजगार मेला, युवाओं के लिए खास अवसर

आईटीआई दुर्ग में 18 अगस्त को लगेगा जिला स्तरीय रोजगार मेला, युवाओं के लिए खास अवसर

दुर्ग। जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 18 अगस्त को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) दुर्ग परिसर में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र तथा शासकीय आईटीआई दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में होगा।

उपसंचालक (रोजगार) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां अपने संस्थानों में रिक्त पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इच्छुक निजी नियोजकों से अपील की गई है कि वे 14 अगस्त से पहले अपने संस्थान में उपलब्ध रिक्त पदों की जानकारी छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से जिला रोजगार कार्यालय, दुर्ग को उपलब्ध कराएं।

रोजगार मेले में भाग लेने के लिए नियोक्ताओं का ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य होगा। पंजीयन के दौरान जीएसटी क्रमांक सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना जरूरी रहेगा। इसके बाद ही वे अपनी रिक्तियों को पोर्टल पर अधिसूचित कर सकेंगे।

रोजगार मेले एवं पंजीयन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक नियोजक और अभ्यर्थी मालवीय नगर चौक स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग से संपर्क कर सकते हैं। आयोजन का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और निजी उद्योगों की भर्ती प्रक्रिया को एक मंच पर लाना है।