ई-चालान निपटाने का मौका: रायपुर में 12 दिसंबर को लोक अदालत, 8 दिसंबर तक कराना होगा पंजीयन

ई-चालान निपटाने का मौका: रायपुर में 12 दिसंबर को लोक अदालत, 8 दिसंबर तक कराना होगा पंजीयन

रायपुर। शहर में लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर 2026 को लोक अदालत लगाई जाएगी। इसमें 23 जनवरी 2025 से 6 फरवरी 2026 के बीच जारी हुए लंबित ई-चालानों के मामलों का निराकरण किया जाएगा। इसका लाभ लेने के लिए वाहन मालिकों को 8 दिसंबर 2026 तक पंजीयन कराना अनिवार्य है।

यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के अनुसार, वाहन मालिक अपने नज़दीकी यातायात थाने या यातायात मुख्यालय कालीबाड़ी में जाकर पंजीयन करा सकते हैं।

इन 9 स्थानों पर होगा पंजीयन

  1. यातायात थाना तेलीबांधा
  2. यातायात थाना पचपेड़ी नाका
  3. यातायात थाना भाठागांव बस स्टैंड
  4. यातायात थाना तातीबंध
  5. यातायात थाना भनपुरी
  6. यातायात थाना पंडरी पुराना बस स्टैंड
  7. यातायात थाना शारदा चौक
  8. यातायात थाना कालीबाड़ी
  9. यातायात मुख्यालय, कालीबाड़ी

ऑनलाइन देखें अपना लंबित चालान

वाहन मालिक परिवहन विभाग के ई-चालान पोर्टल echallan.parivahan.nic.in पर जाकर वाहन नंबर या चालान का विवरण डालकर अपने लंबित चालान की जानकारी ले सकते हैं।

समय पर चालान नहीं निपटाया तो होगी कार्रवाई

पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. अर्चना झा ने वाहन मालिकों और चालकों से अपील की है कि वे तय समय-सीमा के भीतर पंजीयन कराकर अपने लंबित ई-चालानों का निराकरण करा लें। उन्होंने कहा कि जो वाहन मालिक या चालक समय पर चालान का भुगतान और निराकरण नहीं करेंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस ने लोगों से आखिरी तारीख का इंतज़ार किए बिना 8 दिसंबर से पहले पंजीयन कराने की अपील की है।