बिलासपुर में स्वाइन फ्लू के 7 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; 2 का अस्पताल में इलाज जारी
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्वाइन फ्लू (H1N1) के 7 मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सामने आए मामलों में से 5 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 2 मरीजों का इलाज शहर के अपोलो अस्पताल में जारी है।
अस्पताल में भर्ती मरीजों में 75 वर्षीय एक महिला भी शामिल हैं। उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है और उन्हें ICU से बाहर शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, एक 30 वर्षीय संक्रमित मरीज की रायपुर यात्रा की जानकारी भी सामने आई है।
अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में बढ़ाई गई निगरानी
स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की निगरानी तेज कर दी है। CIMS, जिला अस्पताल समेत PHC और CHC स्तर पर संदिग्ध मरीजों की पहचान और उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण वाले मरीजों की जांच और समय पर उपचार की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
5 मरीज उपचार के बाद हुए स्वस्थ
जिले में मिले कुल 7 संक्रमित मरीजों में से 5 मरीज स्वस्थ होने के बाद अपने घर लौट चुके हैं। वहीं, अपोलो अस्पताल में भर्ती दो मरीजों का इलाज जारी है।
स्वास्थ्य विभाग मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। साथ ही संक्रमण के संभावित स्रोतों और संपर्क में आए लोगों से जुड़े पहलुओं की भी निगरानी की जा रही है।
admin




