जय जगन्नाथ...पुरंदर मिश्रा को  बधाई देने उमड़ी भीड़

जय जगन्नाथ...पुरंदर मिश्रा को  बधाई देने उमड़ी भीड़
रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। दिन की शुरुआत उन्होंने गायत्रीनगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु जगन्नाथ की पूजा- अर्चना के साथ की। इस दौरान रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता तथा भाजपा कार्यकर्ता-नेता बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे और पुरंदर मिश्रा को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दीं। यह सिससिला दिनभर चलता रहा। मंदिर में प्रसादी का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।