जापान को पटखनी दे, महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचीं भारतीय महिला हॉकी टीम
नई दिल्ली। राजगीर में खेली जा रही महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को जापान को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। पहले हाफ में तो भारतीय टीम कोई गोल नहीं दाग सकी, लेकिन दूसरे हाफ में नवनीत कौर ने 37वे मिनट और दीपिका 47वे एवं 48वे मिनट ने गोल दागकर भारत को जीत दिलाई। वहीं भारत ने ग्रुप स्टेज में अपने सभी मैच जीतकर पहला स्थान हासिल किया। सेमीफाइनल मुकाबले में भी भारत की भिड़ंत 19 नवंबर को जापान के साथ ही होगी।

admin 




