दस साल बाद रायपुर में आज आईपीएल का रोमांच
आरसीबी व मुंबई इंडियन्स के बीच मुकाबला छह में चार बार टागरेट चेस करने वाली टीम जीती नमी के कारण गेंदबाजों को मिलेगी मदद
रायपुर। आईपीएल का पहला मैच आज शाम रायपुर में मुंबई इंडियन्स और आरसीबी के बीच खेला जाना है। मैच की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। शनिवार शाम दोनों टीमों ने जमकर प्रैक्टिस किया है। हालाकि बारिश ने प्रैक्टिस को बीच में ही रोक दिया। मौसम विभाग की माने तो शाम के वक्त आज भी मौसम बदल सकता है। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
शाम के वक्त बादल बने रहेंगे, लेकिन बारिश पिछली शाम की तरह नहीं होगी। हल्की धूल भरी हवा चलने की संभावना है। यानी बारिश ने खलल भी डाला तो मैच रद्द होने वाली स्थिति नहीं बनेगी। करीब 10 साल बाद रायपुर एक बार फिर आईपीएल की मेजबानी के लिए तैयार है। हालांकि शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम आईपीएल इतिहास में भले ज्यादा मैचों का गवाह नहीं रहा हो, लेकिन यहां दर्शकों का उत्साहं बना रहा। पिछले मुकाबलों का एनालिसिस करें तो अब तक खेले गए छह आईपीएल मैचों मे चार बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम केवल दो मैच जीत सकी।
इससे साफ है कि रायपुर की पिच दूसरी पारी में बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मददगार साबित हुई। शुक्रवार शाम रायपुर में अच्छी बारिश हुई है। ऐसे में पिच और आउटफील्ड में हल्की नमी रहने की संभावना है। मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को सीम और स्विंग मिल सकती है, जबकि नई गेंद थोड़ी रुककर भी आ सकती है। शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को सेट होने में समय लग सकता है। बारिश के बाद की परिस्थितियों को देखते हुए कप्तान पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकते हैं, ताकि पिच के शुरुआती मूवमेंट का फायदा उठाया जा सके। हालांकि मैच आगे बढ़ने के साथ पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो सकती है। अगर पिच में नमी बनी रहती है, तो धीमे गेंदबाजों और स्पिनर्स को भी ग्रिप और टर्न मिल सकता है। खासकर मिडिल ओवर्स में बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट लगाना आसान नही रहेगा।
रोहित ने किया जमकर अभ्यास
मैच से पहले टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने नेट्स पर जमकर बल्लेबाजी की और अपने खास पुल शॉट्स के साथ कई स्ट्रोक्स खेले। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लगभग एक घंटे तक ट्रेनिंग स्टाफ के साथ प्लानिंग, रनअप और फिटनेस को लेकर स्पेशल तैयारी की। उन्होंने गेंदबाजी से पहले कई फिटनेस ड्रिल्स भी की। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने करीब 18 मिनट तक कैचिंग प्रैक्टिस और वार्मअप किया। इसके बाद बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए अलग-अलग नेट्स में विशेष अभ्यास कराया गया। प्रैक्टिस सेशन में टीम के सात विदेशी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। तेज गेंदबाजों ने नेट्स पर अपनी रफ्तार और लाइन-लेंथ पर काम किया। प्रैक्टिस के दौरान कुछ खिलाड़ी मनोरंजक वीडियो शूट करते भी दिखे।
जेकब बेथेल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सराहा
मुकाबले से पहले शनिवार को आरसीबी के ऑलराउंडर खिलाडी जेक़ब बेथेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने टीम की तैयारियों, दबाव और रायपुर की परिस्थितियों को लेकर खुलकर बात की। जैकब बेथेल ने कहा कि बड़े खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करन खास अनुभव होता है और इससे एक्स्ट्रा दबाव नहीं बल्कि खुलकर खेलने की आजादी मिलती है। उन्होंने रायपुर में मिले स्वागत और यहां की संस्कृति की भी तारीफकी, कहा कि अब टीम पूरी तरह मुकाबले पर फोकस कर रही है और खिलाड़ी तेजी से परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल रहे हैं।

admin 





