रणजी ट्रॉफी में अनुज तिवारी को छत्तीसगढ़ की कमान,19 सदस्यीय टीम का ऐलान

रणजी ट्रॉफी में अनुज तिवारी को छत्तीसगढ़ की कमान,19 सदस्यीय टीम का ऐलान

रायपुर। रणजी ट्रॉफी 2026-27 के शुरुआती चार मुकाबलों के लिए छत्तीसगढ़ की 19 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की चयन समिति की बैठक में टीम का चयन किया गया। अनुज तिवारी को टीम की कमान सौंपी गई है। वहीं मयंक वर्मा और राहुल प्रधान को विकेटकीपर के तौर पर टीम में जगह मिली है।

छत्तीसगढ़ अपने रणजी अभियान की शुरुआत 11 अक्टूबर को राजकोट में सौराष्ट्र के खिलाफ करेगा। इसके बाद टीम 18 अक्टूबर को चंडीगढ़ में पंजाब से भिड़ेगी। शुरुआती दो मुकाबलों के बाद छत्तीसगढ़ की टीम अपने घरेलू मैदान रायपुर लौटेगी, जहां 26 अक्टूबर से आंध्र और 2 नवंबर से हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले खेले जाएंगे।

*रायपुर में आंध्र और हैदराबाद से मुकाबले*

टीम के लिए घरेलू मैदान पर लगातार दो मुकाबले अहम होंगे। 26 अक्टूबर को आंध्र और 2 नवंबर को हैदराबाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ की टीम मैदान में उतरेगी। इसके बाद रणजी ट्रॉफी के अगले चरण में टीम 17 जनवरी 2027 को बेलगाम में कर्नाटक, 24 जनवरी को फुलुंग में असम और 1 फरवरी को रायपुर में त्रिपुरा के खिलाफ मुकाबला खेलेगी।

*छत्तीसगढ़ की 19 सदस्यीय टीम*

अनुज तिवारी (कप्तान), अजय मंडल, अमनदीप खरे, आशुतोष सिंह, आयुष पांडे, देव आदित्य सिंह, धर्मेंद्रसिंह जडेजा, जयंता यादव, मयंक वर्मा (विकेटकीपर), मोहम्मद सोहेल, प्रतीक यादव, राहुल प्रधान (विकेटकीपर), रुद्र प्रताप देहारी, संदीप एस. वारियर, सनिध्य हुरकट, संजीत देसाई, सौरभ मजूमदार, वासुदेव बरेठ और विकल्प तिवारी।