बिलासपुर में लकड़ी फोड़ने के विवाद में खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल

बिलासपुर में लकड़ी फोड़ने के विवाद में खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल
बिलासपुर/रायपुर: शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित अटल आवास के डी ब्लॉक में आग तापने के लिए लकड़ी फोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें मयंक ध्रुव नामक युवक की मौत हो गई और दूसरे पक्ष के गोपाल समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें गंभीर चोट लगने से मयंक ध्रुव की मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष के गोपाल सहित दो अन्य घायलों को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवाद के वास्तविक कारणों व मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।