UPSC प्रीलिम्स का नोटिफिकेशन जारी, देखें आवेदन से परीक्षा तक का अपडेट

UPSC प्रीलिम्स का नोटिफिकेशन जारी, देखें आवेदन से परीक्षा तक का अपडेट

नई दिल्ली। लोक सेवा आयोग ने नेशलल डिफेंस एकेडमी , नवल एकेडमी , कंबांड जियो-साइंटिस्ट, CISF AC, इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज और सिविल सेवा परीक्षा समेत 2025 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं का संशोधित वार्षिक कैलेंडर जारी किया दिया है। जारी कैलेंडर के अनुसार, सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स एग्जाम मई 2025 में आयोजित की जाएगी।

यूपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर के जरिये आगामी सिविल सेवा परीक्षा से संबंधित जरूरी जानकारी शेयर की है। जारी कैलेंडर के अनुसार, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का नोटिफिकेशन 22 जनवरी 2025 को जारी कर दिया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन का मौका दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 फरवरी 2025 तक चलेगी, जबकि प्रीलिम्स एग्जाम 25 मई 2025 को आयोजित किया जाएगा।