विष्णु सरकार में क्रेडा को नई उड़ान : नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करने सबलेट सिस्टम

विष्णु सरकार में क्रेडा को नई उड़ान : नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करने सबलेट सिस्टम

सरकारी नियमों के तहत जेम पोर्टल से ही नए टेण्डर

रायपुर (चैनल इंडिया)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल व उनके मार्गदर्शन में क्रेडा ने नई उड़ान भरनी शुरू कर दी है।  क्रेडा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) का दायित्व सम्भालने के बाद डॉ. सारांश मित्तर ने कार्यशैली में ही परिवर्तन कर दिया है, जिससे मृतप्राय हो चुकी संस्था गतिमान हो गई है। डॉ. मित्तर ने नए उद्यमियों को अवसर देने के लिए सबलेट सिस्टम लागू कर दिया है, जिससे वे अनुभव लेकर आगे बढ़ सकें।

सीईओ डॉ. मित्तर के काम सम्भालने के बाद क्रेडा में मॉडल सोलर विलेज, ऑफ ग्रिड सोलर पावर प्लांट, सोलर हाई मास्ट और ड्यूल पंप जैसी योजनाओं के लिए नए टेंडर जारी हो रहे हैं। पाँच साल पूरे कर चुके संयंत्रों के रखरखाव और खराब पाट्र्स को बदलने के लिए भी टेंडर निकाले जा रहे हैं। उल्लेखनीय बात यह है कि शासन के नियमों के तहत जेम पोर्टल के माध्यम से नए टेंडर जारी किए जा रहे हैं। इससे करने से पारदर्शिता बढ़ाने और अनियमितताओं की गुंजाइश कम करने में मदद मिलती है।

डॉ. मित्तर की कार्यशैली का ही परिणाम है कि क्रेडा में नए और अनुभवी, दोनों तरह के उद्यमियों के लिए काम के अवसर बढ़ रहे हैं। नए उद्यमियों की भागीदारी आसान बनाने के लिए प्रक्रिया को सरल किया गया है। क्रेडा को अधिक सक्रिय व गतिमान बनाने के लिए डॉ. मित्तर नई योजनाएँ लाने और परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में अधिक सक्रियता दिखा रहे हैं। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर ऊर्जा का लाभ मिल सके, इसके लिए डॉ. मित्तर की देखरेख में क्रेडा में कई तरह की योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सोलर पावर प्लांट, ड्यूल पंप और हाई मास्ट जैसी परियोजनाएँ गाँवों में बिजली, पानी और सार्वजनिक रोशनी की सुविधाएँ बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं।


सीईओ डॉ. सारांश मित्तर के नेतृत्व में सकारात्मक पहल

नई परियोजनाएं: मॉडल सोलर विलेज, ऑफ ग्रिड सोलर पावर प्लांट, सोलर हाई मास्ट और ड्यूल पंप जैसी योजनाओं के लिए नए टेंडर जारी हो रहे हैं।
पुराने संयंत्रों पर ध्यान: पाँच साल पूरे कर चुके संयंत्रों के रखरखाव और खराब पाट्र्स को बदलने के लिए भी टेंडर निकाले जा रहे हैं।
पारदर्शी टेंडर प्रक्रिया: जेम पोर्टल के माध्यम से टेंडर जारी करने से पारदर्शिता बढ़ाने और अनियमितताओं की गुंजाइश समाप्त करने में मदद मिलती है।
सभी उद्यमियों को अवसर: नए और अनुभवी, दोनों तरह के उद्यमियों के लिए काम के अवसर बढ़ रहे हैं। नए उद्यमियों की भागीदारी आसान बनाने के लिए प्रक्रिया को सरल किया गया है और सबलेट के जरिए उन्हें अवसर दिया जा रहा है।
विभागीय कामकाज में तेजी: क्रेडा नई योजनाएँ लाने और परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में अधिक सक्रिय दिख रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों को लाभ: सोलर पॉवर प्लांट, ड्यूल पंप और हाई मास्ट जैसी परियोजनाएं गाँवों में बिजली, पानी और सार्वजनिक रोशनी की सुविधाएँ बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं।