अरुण पांडेय होंगे नए हेड ऑफ फारेस्ट
रायपुर (चैनल इंडिया)। छत्तीसगढ़ वन विभाग के प्रमुख वी. श्रीनिवास राव 31 मई को रिटायर हो रहे हैं। नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक के लिए डीपीसी की बैठक में अरुण पाण्डेय, अनिल साहू और कौशलेंद्र कुमार के नाम पर चर्चा हुई। जिसमें अरुण पाण्डेय के नाम पर मुहर लग गई।
30 और 31 मई को शासकीय अवकाश है। लिहाजा श्रीनिवास राव 29 मई को सेवानिवृत हो जाएंगे। माना जा रहा है कि अरुण पांडेय 29 मई की शाम को वन बल प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे। वन विभाग के प्रमुख वी. श्रीनिवास राव 31 मई को रिटायर हो रहे हैँ। उनके रिटायर होने से पहले ही नए वन प्रमुख को चुनने की तैयारी तकरीबन पूरी हो गई है। डीपीसी की बैठक में अरुण पांडेय के नाम पर सहमति बन गई। अब फ़ाइल वन मंत्री से होते हुए मुख्यमंत्री तक जाएगी। वहाँ अनुमोदन के बाद आदेश जारी हो जाएगा। अरुण पांडेय 1994 बैच के आईएफएस अफसर हैं। वर्तमान में पीसीसीएफ (वाइल्ड लाइफ) और डेवलपमेंट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

admin 




